{"_id":"9b1b1f63e2e41abe13d661d45ffebd97","slug":"child-specialist-will-be-available-in-emergency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों का इमरजेंसी में भी चाइल्ड स्पेशलिस्ट करेंगे इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों का इमरजेंसी में भी चाइल्ड स्पेशलिस्ट करेंगे इलाज
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। अभिभावकों के लिए सुखद खबर है। अब बच्चों की हालत बिगड़ने पर अगर आप उसे जिला अस्पताल लेकर आएंगे तो इमरजेंसी में ही तत्काल बाल रोग विशेषज्ञ की निगरानी में उसका इलाज होगा।
सोमवार को सीएमएस ने इमरजेंसी ऑन कॉल ड्यूटी की जिम्मेदारी तय कर दी है। इस कार्य में कोताही बरतने वाले चिकित्सकों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जिला अस्पताल में बाल रोगियों के इलाज इलाज के लिए सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध रहते हैं लेकिन इसके बाद यदि कोई बाल रोगी गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचता है तो उसे जद्दोजहद करनी पड़ती है।
विज्ञापन
कई बार समुचित इलाज न मिल पाने के कारण उसकी मौत हो जाती है, जिससे हंगामा होता है। इस समस्या के निस्तारण के लिए सोमवार को सीएमएस डॉ माहेश्वरी पांडेय ने इमरजेंसी ऑन कॉल ड्यूटी का रोस्टर निर्धारित कर दिया है।
वरिष्ठ बाल रोग परामर्शदाता डॉ केके वर्मा को सोमवार, बुद्धवार, शुक्रवार तथा प्रथम, तृतीय व पंचम रविवार को ऑन कॉल उपलब्ध रहने की जिम्मेदारी दी है।
वहीं, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ एहतिशाम अली को मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व द्वितीय, चतुर्थ रविवार को ऑन कॉल चिकित्सकीय सुविधाएं संभालने की जिम्मेदारी दी है।