फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child injured in leopard attack

तेंदुए के हमले में बालक घायल

Thu, 04 Feb 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Child injured in leopard attack
मोतीपुर (बहराइच)। मोतीपुर रेंज के चंदनपुर गांव निवासी एक बालक बुधवार देर शाम गन्ने के खेत के निकट खेल रहा था। तभी खेत से निकले तेंदुए ने बालक पर हमला कर दिया। आसपास के ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ बालक को छोड़कर जंगल में चला गया। सूचना पाकर पहुंचे वनकर्मियों ने बालक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत चंदनपुर गांव निवासी अजय कुमार (10) पुत्र राजू बुधवार देर शाम गन्ने के खेत के पास खेल रहा था। इसी दौरान खेत से निकले तेंदुए ने अजय पर हमला कर दिया। अजय के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सभी ने हांका लगाते हुए शोर मचाया। इस पर अजय को छोड़कर तेंदुआ जंगल में चला गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल अजय को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर तेंदुए के हमले की पुष्टि की। वहीं, वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर जाकर घायल अजय का हाल जाना। रेंजर महेंद्र मौर्या ने बालक को एक हजार रुपये दिए, जिससे वह अपनी सेहत का ख्याल रख सके। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि गन्ने के खेत के निकट समूह में ही जाएं। उन्होंने बताया कि प्रार्थनापत्र मिलने पर घायल बालक को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed