फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Child died who injured in wolf attack in Bahraich

UP News: भेड़ियों ने छह साल के बालक को नोचा, चबा गए हाथ के पंजे; छह घंटे जिंदगी से जंग लड़ते हुए तोड़ दिया दम

Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Nov 2025 05:27 PM IST
सार

बहराइच में भेड़ियों ने छह साल के बालक पर हमला करके घसीट ले गए। उसके हाथ के पंजे चबा गए। करीब छह घंटे जिंदगी से जंग लड़ते हुए उसने दम तोड़ दिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Child died who injured in wolf attack in Bahraich
भेड़िया - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के बहराइच में भेड़िये के हमले में घायल बालक की शुक्रवार रात मौत हो गई। करीब छह घंटे तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद बालक ने लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद से गांव में आक्रोश है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


मामला बौंडी क्षेत्र के मल्लाहनपुरवा गांव की है। गांव निवासी स्टार (6) पुत्र रोशन को शुक्रवार को भेड़िये ने नोचकर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर बच्चे को किसी तरह छुड़ाया था। लेकिन, तब तक भेड़िया बच्चे के दोनों हाथ के पंजे चबा गया था। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात 11 बजे हालत अधिक बिगड़ने पर बच्चे को ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय फखरपुर के पास बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत बढ़ गई है।

खेत में बच्चे को नोच रहे थे भेड़िये

गांव निवासी राजेंद्र और राजकुमार तथा बच्चे के पिता रोशन ने बताया कि बच्चे पर हमला करने वाले दो भेड़िये थे। बच्चा घर के सामने ही खेल रहा था। हम लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह उसे 500 मीटर दूर गन्ने के खेत में खींच ले गया। वहां पहुंचकर देखा तो उसके दोनों हाथ के पंजे गायब थे। गन्ने के खेत में घेराबंदी कर ग्रामीणों ने बच्चे को छुड़ाया।

वन विभाग की टीम मौके पर, ड्रोन से निगरानी

प्रभागीय वनाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया हमले के बाद से टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है। आसपास के जंगलों और खेतों की ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। तीन पिंजरे लगाए गए हैं और कॉबिंग तेज की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और छोटे बच्चों को अकेले बाहर न छोड़ने की अपील की है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

बाबा विजय कुमार ने बताया कि देर रात लखनऊ के जाते समय फखरपुर के पास हमारे पोते स्टार की मौत हो गई। पिता रोशन कुमार मजदूरी करते हैं। उनके एक बेटी व दो बेटे थे। इसमें स्टार दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी एक बेटी है। अभी कुछ दिन पहले एक बेटा हुआ है। मौत की खबर सुनते ही उसकी मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed