फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chief Minister counted one by one the work done in Bahraich

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर गिनाए बहराइच में करा गए काम

Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister counted one by one the work done in Bahraich
बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच जनपद में किए गए विकास कार्यों का सिजरा जनता के सामने पेश किया। उन्होंने न सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाएं बल्कि स्वयं के द्वारा कराए गए कार्यों के बारे में खर्च सहित बताया। उन्होंने जनपद वासियों को दी गई सरकारी नौकरियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवासीय योजनाओं के अलावा खेल स्टेडियम और अन्य योजनाओं का समग्र विवरण पेश किया।
विज्ञापन

आमने-सामने बनेंगे भगवान परशुराम और महाराणा प्रताप प्रवेश द्वार
मुख्यमंत्री ने खुटेहना-गिलौला और खुटेहना हुजूरपुर में निर्माणाधीन मार्ग पर भगवान परशुराम और महाराणा प्रताप के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने का ऐलान किया है। दोनों प्रवेश द्वार खुटेहना चौराहे पर ही बनेंगे, जो कि आमने-सामने होंगे। बताते चलें कि इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बहराइच जिले की गिनाईं उपलब्धि
- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद वासियों को एक लाख 36 हजार 105 आवास दिए गए।
- जिले के शहरी क्षेत्र वासियों को 8462 आवास दिए गए
- मुख्यमंत्री आवास के अंतर्गत 2049 परिवारों को आवास मिला
- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में चार लाख 85 हजार 384 शौचालयों का निर्माण
- सामुदायिक शौचालयों में भी अब तक 1036 शौचालयों का निर्माण कराया गया।
- प्रधानमंत्री गरीब किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पांच लाख 10 हजार, 741 कृषकों को प्रतिवर्ष छह हजार की राशि उपलब्ध हो रही है। इस योजना के अंतर्गत बहराइच जनपद में अब तक 755 करोड़ 16 लाख रुपये खर्च हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋण मोचन कार्यक्रम के अंतर्गत 98945 लघु और सीमांत किसानों के लगभग 50 करोड़ रुपये की ऋण माफी कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा किया गया।
- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से जनपद के 51 हजार 438 किसानों को 2033 करोड़ 38 लाख रुपये का लाभ दिया गया।
- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 9936 लाभार्थियों को 170.73 लाख रुपये का लाभ प्रदान किया गया है।
- कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के 7192 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है।
- जिले में 32 रोजगार मेले कराकर 4712 लाभार्थियों का समायोजन किया गया है।
- ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 2820 परिषदीय विद्यालयों में 212 करोड़ 66 लाख के कार्यों से विद्यालयों के जीर्णोद्धार एवं उनके सौंदर्यीकरण का कार्य किया गया।
- बहराइच जनपद के 3701 विद्यार्थियों को सरकारी नौकरियां दी गईं
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 1726 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया गया
- उज्ज्वला योजना के अंतर्गत तीन लाख 54 हजार 414 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त हुआ है।
- सौभाग्य योजना 9064 मजरों का विद्युतीकरण करने के साथ साथ दो लाख 33 हजार 22 परिवारों को नि:शुल्क कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए।
- अमृत योजना के अंतर्गत 210 पाइप लाइन पेयजल योजनाएं पूरी की गईं।
- 10220 गृह जल कनेक्शन भी उपलब्ध कराए गए।
- आयुष्यमान भारत के अंतर्गत जनपद के तीन लाख 18 हजार 419 लाभार्थियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कबर भी प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed