फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CHC and Chief Minister nominated nodal officer for arrangements in nutrition homes

सीएचसी व मुख्यमंत्री सुपोषण घरों में व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नामित

Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
CHC and Chief Minister nominated nodal officer for arrangements in nutrition homes
बहराइच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व मुख्यमंत्री सुपोषण घर में चिकित्सा सुविधा, बिजली, पानी, शौचालय, भोजन, हीटर, साफ बेड शीट, साफ-सुथरा कमरा, टीवी व सुरक्षा आदि की शासन की मंशानुसार चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कराने, सीएचसी में प्रसव के बाद मां एवं बच्चे को 48 घंटे तक रुकने तथा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से सीएचसी वार महिला अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इस संबंध में डीएम शंभु कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता को सीएचसी शिवपुर, वीडीओ फखरपुर पूजा चौधरी को फखरपुर, सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रीती पांडेय को तेजवापुर, सीडीपीओ ऐश्वर्या मिश्रा को रिसिया, विमला कुमारी को नानपारा, रुपाली सिंह को जरवल, सीमा इजराइल को महसी, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र अन्नया सिंह को विशेश्वरगंज, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चित्तौरा की वार्डेन इरफाना तस्नीम को चित्तौरा, वार्डेन सुमन देवी को पयागपुर, वार्डेन योगिता त्रिपाठी को चर्दा, वार्डेन सावित्री पाल को मोतीपुर, वार्डेन पूनम चौधरी को कैसरगंज तथा वार्डेन पूनम देवी को सीएचसी हुजूरपुर का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वास्थ्य केंद्रों के प्रथम भ्रमण पर स्वास्थ्य केंद्रों एवं मुख्यमंत्री सुपोषण घर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आख्या उपलब्ध कराएं। इसी प्रकार दूसरे भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर रात्रि विश्राम कर सीएचसी में प्रसव के बाद मां और बच्चे को 48 घंटे तक रुकने से संबंधित समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर आख्या उपलब्ध कराएं, जिसके आधार पर मां और बच्चे को शासन की मंशानुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा सकें। इस अवसर पर सीडीओ कविता मीना, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव, डीपीओ जीडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed