फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   charas

चरस बेचने जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 11 Mar 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
charas
11 बीएचआर 33 - मटेरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया तस्कर। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नेपाल से चरस लेकर तस्करी करने भारत आ रहे दो तस्करों को जिले की नानपारा व मटेरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों के पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मटेरा थानाध्यक्ष चौथीराम यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नेपाल से चरस लेकर भारत में तस्करी करने के लिए आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस मटेरा चौराहे पर पहुंच गई। तभी चौराहे से 200 मीटर आगे नानपारा की तरफ से एक युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह नानपारा की ओर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी करते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके झोले से दो किलो 700 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में तस्कर की पहचान बुधराम निवासी वरूहा वितनिया, कोतवाली नानपारा के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया है। वहीं, नानपारा कोतवाल हर्षवर्धन सिंह को सूचना मिली कि एक युवक चरस की तस्करी करने जा रहा है। सूचना पर टीम ने रेलवे कॉलोनी के पास उसे गिरफ्तार करवा लिया। तलाशी के दौरान एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में तस्कर की पहचान जहीर निवासी धंबोजी, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed