{"_id":"5d94df5c8ebc3e014d6817e0","slug":"change-the-party-bahraich-news-lko4848231160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट (बहराइच)। बहुजन समाज पार्टी की ओर से बलहा उपचुनाव को देखते हुए दरोगापुरवा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व जोनल इंचार्ज घनश्याम चंद खरवार रहे। सम्मेलन की अध्यक्षता श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने की। सम्मेलन में पूर्व विधायक वारिस अली की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गुलशन जहां व उनके भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य हकीकत अली की अगुवाई में फैयाज अली, रईस अहमद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व सांसद घनश्याम चंद ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व सांसद ने कहा कि बलहा उपचुनाव में उनके आने से पार्टी और मजबूत हुई है। सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक रामसागर अकेला, उत्तम सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम, रामबरन मौर्या, दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे।