फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   CDO saw the reality of construction works

सीडीओ ने निर्माण कार्यों की देखी हकीकत

Wed, 02 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
CDO saw the reality of construction works
हुजूरपुर (बहराइच)। मुख्य विकास अधिकारी बुधवार को सिरौला और बेहड़ा गांव पहुंची। सीडीओ ने इंटरलाकिंग, बाउंड्रीवॉल, सामुदायिक शौचालय निर्माण की गुणवत्ता देखी। इसके बाद ड्रेस वितरण की जानकारी लेते हुए अभिलेख जांचे। सफाई व्यवस्था और दुरुस्त बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हुजूरपुर विकास खंड अंतर्गत सिरौला गांव में बुधवार को सीडीओ कविता मीना, जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ पहुंची। ग्राम पंचायत सिरौला की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सीडीओ का स्वागत किया। इसके बाद सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय सिरौला में बाउंड्रीवॉल, शौचालय, इंटरलाकिंग कार्य व रनिंग वाटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ बेहड़ा गांव पहुंची। यहां पर मनरेगा के तहत हो रहे कार्य का अवलोकन किया। प्राथमिक विद्यालय का शौचालय, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पुस्तक व ड्रेस वितरण की जांच की। अभिलेखों का मुआयना किया। सीडीओ ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह, राकेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी दीपक, विकास अधिकारी सहकारिता राजेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed