{"_id":"5e18c92e8ebc3e87fc6b9960","slug":"cdo-issued-notice-to-bdo-sought-response-bahraich-news-lko502399110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने बीडीओ को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने बीडीओ को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मनगौढ़िया गांव में बिना खड़ंजा निर्माण के ही 6.55 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसकी जानकारी होने पर अवर अभियंता और ठेकेदार पर गबन का केस दर्ज किया जा चुका है। लेकिन अब मिहींपुरवा के बीडीओ पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बिना निर्माण के धन निकासी होने पर सीडीओ ने बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। नोटिस का सही जवाब न मिलने पर बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत मनगौढ़िया गांव के रुस्तमपुरवा में खड़ंजा निर्माण दिखाकर 6.55 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। चतुर्थ राज्य वित्त योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 में खड़ंजा निर्माण की बात कही गई। जबकि मौके पर सड़क निर्माण ही नहीं कराया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर मिहींपुरवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण मदेशिया ने डीएम व सीडीओ से की थी। सीडीओ ने सुजौली के पशु चिकित्साधिकारी की अगुवाई में टीम गठित कर जांच कराई तो जांच में बिना निर्र्माण के ही रुपया निकलने की जानकारी हुई। साथ ही कार्र्रवाई के डर से अधिकारियों ने खड़ंजा निर्माण शुरू करा दिया।
जांच टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद बीडीओ ने मोतीपुर थाने में 23 दिसंबर को ग्राम्य विकास विभाग के अवर अभियंता विवेक वर्मा और ठेकेदार के विरुद्ध गबन और धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। लेकिन गबन किए गए धन में खंड विकास अधिकारी मिहींपुरवा के भी साइन थे, लेकिन बीडीओ उस समय सीधे कार्रर्वाई से बच गए। इस पर सीडीओ अरविंद चौहान ने बीडीओ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।