फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   case on Six including Shravasti MLA

श्रावस्ती विधायक समेत छह केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला/श्रावस्ती
अमर उजाला/श्रावस्ती Updated Mon, 19 Jun 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश के बाद रविवार देर शाम इकौना पुलिस ने श्रावस्ती विधायक सहित छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जेल में निरुद्ध आरोपी की तहरीर पर दर्ज किए गए मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी सहित तीन सिपाही भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इकौना क्षेत्र के डिंगुराजोत गांव निवासी रामसजन ने सात जून को जिला सत्र न्यायाधीश न्यायालय में एक शिकायती पत्र भेजा था। जिसमें उसका आरोप था कि मौजूदा श्रावस्ती विधायक रामफरेन पांडे के मुंशी आचार्य द्वारा उसके कुछ पेड़ खरीदे गए थे। पेड़ के पैसा दिए बिना ही वह पेड़ जबरन काट कर ले जा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान मुंशी ने मौजूदा विधायक रामफेरन पांडे से फोन पर बात कराई थी। बात करने के बाद भी जब उसने पेड़ देने से इन्कार कर दिया। तब उसी समय रामफेरन पांडे के कहने पर तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी अनिल पांडे, सिपाही भरत सिंह यादव सहित दो अज्ञात सिपाही उसे थाने पकड़ ले गए और उसे चरस के साथ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को संज्ञान में लेकर जिला जज सैय्यद मोहम्मद हसीब ने शिकायती पत्र पर ही प्रष्ठांकित कर सीजेएम को उसी दिन निर्देशित किया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश जारी करें। इस आदेश के बाद सीजेएम न्यायालय ने नौ जून को ही केस दर्ज करने का आदेश इकौना पुलिस को दिया था।


इकौना पुलिस इस आदेश के बाद भी मामला दर्ज करने में हीलाहवाली कर रही थी। लेकिन अचानक रविवार देर शाम पुलिस ने श्रावस्ती श्रावस्ती रामफेरन पांडे, तत्कालीन कस्बा चौकी प्रभारी अनिल पांडे, आचार्य, कांस्टेबल भरत सिंह यादव सहित दो अज्ञात सिपाहियों के विरुद्ध 323, 504, 506, 406 व 120 बी में मामला पंजीकृत कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी बीके सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन करना ही था। इसलिए मामला दर्ज कर रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed