{"_id":"61ed915eef75d9484f793d88","slug":"case-on-450-including-former-sp-mla-bahraich-news-lko6147773184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सपा विधायक समेत 450 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सपा विधायक समेत 450 पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयागपुर (बहराइच)। विधानसभा पयागपुर क्षेत्र में बिना अनुमति के भोज कराकर भीड़ एकत्र करने वाले सपा के पूर्व विधायक समेत 450 लोगों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मौके की वीडियोग्राफी भी कराई है। 23 वाहनों का चालान व एक वाहन को पुलिस ने सीज भी किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से राजनीतिक पार्टियों में हड़कंप मचा हुआ है।
देश व प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव आयोग ने रैली व सभाओं पर रोक लगा रखी है। चुनाव आयोग के नियमों का पालन कराने के लिए एसपी केशव चौधरी सभी थानाध्यक्षों को चेकिंग व गश्त करने के निर्देेेश दिए है। एसपी के निर्देश पर पयागपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्र शनिवार देर शाम दलबल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि पयागपुर बस स्टॉप के निकट स्थित पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर सैकड़ों की संख्या में वाहन व भीड़ मौजूद है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे। यहां पर काफी संख्या में भीड़ मिली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई गई। पूर्व विधायक के आवास पर भोज का आयोजन हो रहा था। जिसमें कई लोग बैठकर खाना भी खा रहे थे। पूर्व विधायक से सभा का परमीशन मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। इससे कोरोना संक्रमण फैलने के साथ अचार संहिता का उल्लंघन पाया गया। पयागपुर सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में पूर्व विधायक समेत चार नामजद और 450 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भीड़ में शामिल 23 वाहनों का चालान कर दिया गया है, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया है।