फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Capacity is 100 beds, 250 patients are admitted

Bahraich News: क्षमता 100 बेड की, भर्ती हैं 250 मरीज

Sun, 24 Aug 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 24 Aug 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Capacity is 100 beds, 250 patients are admitted
बहराइच मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में ओपीडी के बाहर लगी लाइन।   -संवाद
बहराइच। मेडिकल कॉलेज का महिला विंग इन दिनों बदहाली से जूझ रहा है। महज 100 बेड की क्षमता वाले इस विंग में इस समय 250 से अधिक मरीज भर्ती हैं। हाल यह है कि न तो वार्डों में जगह बची है और न ही प्राइवेट कमरों में। मजबूरी में महिलाएं बरामदों तक जमीन पर लेटकर इलाज करवा रही हैं।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को 69 मरीज भर्ती हुए। ओपीडी में 300 से अधिक मरीजों की जांच की गई। प्रतिदिन औसतन 50 से 60 मरीज भर्ती होते हैं। इससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। बेड की कमी के चलते स्थिति यह है कि मरीज अपनी रिक्वेस्ट पर खुद को बरामदे में जमीन पर भर्ती करवा रहे हैं।
विज्ञापन


जनरल वार्ड ही नहीं, बल्कि प्राइवेट वार्ड भी खचाखच भरे हैं। अस्पताल परिसर में बैठने तक की जगह नहीं बची है। जनरल ओपीडी से पता चल रहा है कि ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिलाएं इलाज के लिए जिला मुख्यालय आ रही हैं। सामान्य बीमारियों के साथ गंभीर रोगियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तो इसलिए भी जल्दी नहीं खाली होते बेड
महिला विंग में ज्यादातर महिलाएं प्रसव से संबंधित आती हैं, सामान्य प्रसव के दौरान महिला को 24 घंटे से 48 घंटे तक भर्ती रखा जाता है। अगर डिलिवरी ऑपरेशन से होती है, तो उसे सात से 12 दिन तक भर्ती रखने की अनिवार्यता होती है। कभी-कभी मरीज की स्थिति को देखकर भी चिकित्सक निर्णय लेते हैं। इसके चलते बेड जल्दी नहीं खाली हो पा रहे।




रिक्त है एक चिकित्सक का पद
महिला विंग में चिकित्सकों के चार पद सृजित हैं, लेकिन तैनाती केवल तीन की ही है। मरीजों का दबाव इतना अधिक है कि डॉक्टरों को चौबीसों घंटे खपना पड़ रहा है। नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम पर भी अतिरिक्त भार बढ़ गया है।





प्राचार्य ने मानी समस्या, बोले- लिखा है पत्र
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. संजय खत्री ने स्वीकार किया कि 100 बेड के सापेक्ष महिला विंग में इस समय 145 मरीज भर्ती हैं। मरीजों की समस्या को देखते पांच बेड शनिवार को और बढ़ा दिए गए है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बेड की क्षमता बढ़ाने और संसाधन उपलब्ध कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed