फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   candle march of shikshamitra

कैंडल मार्च निकाल साथी शिक्षामित्रों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 19 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 19 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। समायोजन रद्द होने के न्यायालय के फैसले के बाद सदमे में दम तोड़ने वाले साथी शिक्षामित्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार रात शिक्षामित्रों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान सभी ने ये निर्णय लिया कि न्याय न मिलने तक शिक्षक स्कूलों में बांह पर काली पट्टी बांधकर न्यायालय के आदेश के विरोध में शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन


शहीद उद्यान पार्क में जिले के शिक्षक और शिक्षामित्र शनिवार देर शाम को इकट्ठा हुए। समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र मंच, प्राथमिक शिक्षामित्र संघ और आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सभी ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कलेक्ट्रेट होते हुए पानी टंकी चौराहा पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


मंच के प्रदेश अध्यक्ष दीनानाथ दीक्षित और महामंत्री पुंडरीक ने कहा कि सभी शिक्षामित्रों के शिक्षक बनने पर ही न्यायालय के फैसले से आहत होकर दम तोड़ने वाले शिक्षामित्रों की आत्मा को शांति मिलेगी। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्र ने कहा कि शिक्षक और शिक्षामित्रों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बाबागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षामित्रों ने धरना दिया। यहां शिक्षमित्र संगठन के नेता संतोष कुमार मिश्र गश खाकर गिर गए, उन्हें पीएचसी मेें भर्ती कराया गया है। धरने के बाद खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में रघुकुल शिरोमणि, विनोद गिरि, शेषराज तिवारी, गिरीश जायसवाल, पवन सिंह, मेराज अहमद, राजेश सिंह, तनुजा श्रीवास्तव, सुधा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed