{"_id":"7fd57618fb6f942222fc253c6bb72ef1","slug":"candle-march-in-support-of-rohit-vemula-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। डॉ. अंबेडकर राजकीय छात्रावास के छात्रों व भारत मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यों ने गुरुवार देर रात रोहित बेमुला की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। सभी ने विरोध प्रदर्शन कर घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
रोहित बेमुला की मौत के विरोध में अंबेडकर छात्रावास के छात्र गुरुवार देर शाम को सड़कों पर उतर आए। छात्रों ने अंबेडकर पार्क से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च पीपल चौराहा, घंटाघर, छोटीबाजार, गुरुनानक चौक से होता हुआ अंबेडकर छात्रावास आकर संपन्न हुआ।
मार्च के दौरान छात्रों ने रोहित की मौत के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर सरोज कुमार, राकेश कुमार, धर्मपाल, रामदर्शन, संजीत कुमार, राम अशीष, रामकुमार, मुकेश आदि छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी के साथ भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अंबेडकर पार्क पर सभी ने दो मिनट का मौन रखकर रोहित को श्रद्धांजलि दी।
सभा में पुरुषोत्तम जैसवार, जीवनलाल वाल्मीकि, राजेश कुमार, विमलेश गौतम, सीताराम रावत, मुकेश, राम आशीष, सरोज, चंद्रशेखर, धर्मराज, विशाल आदि मौजूद रहे।