फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Campaign against adulterants, filled six samples

Bahraich News: मिलावटखारों के खिलाफ अभियान, छह नमूने भरे

Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Campaign against adulterants, filled six samples
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए सोमवार को जिले की खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने रूपईडीहा, बाबागंज व फखरपुर में मिलावटखारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने होटलों सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध पनीर, मावा व मिष्ठान के छह नमूनों को एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन


मिलावटखोर पर शिकंजा कसने को लेकर सोमवार को एफएसडीए की टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विनोद कुमार शर्मा की अगुवाई में अभियान चलाया। टीम ने रूपईडीहा स्थित रामकुमार टंडन के कमला एजेंसी पर बिक रहा संदिग्ध पनीर का नमूना लिया। इसके बाद टीम बाबागंज बाजार स्थित मितई विक्रम के बंगाली स्वीट्स, संतोष चौधरी के चौरसिया जलपान गृह से एक-एक बर्फी और त्रिलोकीनाथ की दुकान से एक मावा का नमूना एकत्रित किया।
विज्ञापन

टीम ने मलूकपुर गांव पहुंचकर इरशाद की दुकान से छेना और फखरपुर कस्बा स्थित अमरनाथ की दुकान से बर्फी का नमूना एकत्रित किया। विभाग के डीओ ने बताया कि टीम ने छह संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूनों को एकत्रित किया है। सभी नूमनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed