{"_id":"56e1a6c84f1c1b9a3d8b4568","slug":"cag-in-bahraich-invigilating-in-drda","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए में हेराफेरी की जांच करने पहुंची कैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए में हेराफेरी की जांच करने पहुंची कैग
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
Updated Thu, 10 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में कैग की तीन सदस्यीय टीम ने डेरा डाल दिया है। दो दिवसीय दौरे के तहत टीम विभिन्न मदों और योजनाओं में खर्च होने वाले बजट की ऑडिट में लगी हुई है।
टीम का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद एजी इलाहाबाद को रिपोर्ट पेश की जाएगी।
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में कुछ दिन पहले ग्राम्य विकास विभाग के ऑडिटर ने जांच की थी। इसमें कार्यालय खर्च समेत अन्य मदों में हेराफेरी की बात सामने आई थी, जिसके बाद कैग जांच करने पहुंच गई।
टीम में सीनियर आडिटर एसके उपाध्याय, जेएल सोनकर समेत तीन लोग शामिल हैं। टीम ने लोहिया व इंदिरा आवास, विधायक और सांसद निधि, एमएलसी निधि समेत अन्य योजनाओं के खर्च की ऑडिट शुरू की है।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने सभी योजनाओं के बैंक खातों को मंगाकर उनकी जांच शुरू की है। कैग के सामने कार्यालय के कर्मचारियों ने आठ माह से वेतन नहीं मिलने की समस्या भी रखी।
टीम का कहना है कि अभी सभी योजनाओं के खर्च आदि की जांच हो रही है। कार्यालय खर्च की भी गहनता से छानबीन की जा रही है।
जांच के बाद रिपोर्ट सहायक लेखा परीक्षक इलाहाबाद को सौंपी जाएगी। इस बारे में परियोजना निदेशक रजत यादव का कहना है कि टीम ने ऑडिट शुरू की है, जिसमें उनका पूरा सहयोग किया जा रहा है।