फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Business worth 80 crores affected by banks strike

बैंकों की हड़ताल से 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Tue, 22 Oct 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Business worth 80 crores affected by banks strike
बहराइच में मंगलवार को जेल रोड पर इलाहाबाद बैंक कार्यालय पर प्रदर्शन करते बैंककर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। राष्ट्रीयकृत बैंकों का अन्य बैंकों में विलय किए जाने के सरकार के फैसले से कर्मचारियों में आक्रोश है। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया। एजीएम मुख्यालय के सामने बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए विलय का विरोध किया। वहीं, डिगिहा तिराहा से कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। जिले में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लगभग 80 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीयकृत बैंकों का विलय दूसरे बैंकों में करने का निर्णय लिया गया है। बैंकों का विलय किए जाने से कर्मचारियों में आक्रोश है। आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर रहते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इसे लेकर इलाहाबाद बैंक के साथ ही इंडियन ओवरसीज, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक समेत अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी कर्मचारियों ने हड़ताल कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार व जिला मंत्री अफरोज आलम की अगुवाई में कर्मचारियों ने जेल रोड स्थित एजीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस मौके पर राकेश सिंह, सतीश वाल्मीकि, अंकित अग्रवाल, अमित कुमार, अमृतलाल, आशीष दीक्षित, अशोक सिंह, शैलेंद्र निषाद, चंद्रनरायन तिवारी, जसवंत सिंह, श्रवण कुमार, ललित कुमार, बिंदेश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैंकों के विलय के विरोध में कर्मचारियों ने अध्यक्ष डीडीएन अवस्थी व जिला मंत्री लालजी जायसवाल की अगुवाई में डिगिहा तिराहा स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बैंकों की माली हालत को दुरुस्त किए जाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अजीत कुमार, विष्णु उपाध्याय, दिलीप कुमार, महेश कुमार, पंकज गौड़, वैभव दीक्षित आदि मौजूद रहे।
यूनियन के जिला मंत्री अफरोज आलम लारी ने बताया कि इलाहाबाद बैंक की 56 शाखाओं में पूरी तरह से कामकाज ठप रहा है। साथ ही अन्य बैंकों में भी हड़ताल रही। जिले में बैंकों में हड़ताल के कारण करीब 80 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। सहायक महाप्रबंधक विनीत कुमार बाजपेई ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल से बैंकिंग कार्य पूरी तरह ठप रहा।
हड़ताल में नहीं शामिल हुए एसबीआई व आर्यावर्त बैंक
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आर्यावर्त बैंक के कर्मचारी नहीं शामिल हुए। इन बैंकों में कामकाज प्रतिदिन की तरह सामान्य रूप से होता रहा। इसके अलावा निजी क्षेत्र के एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक, आईडीएएफसी बैंक समेत अन्य बैंक भी हड़ताल में पूरी तरह से शामिल नहीं हुए। लेकिन इन बैंकों ने दोपहर के बाद बैंकिंग कार्य को बंद कर अपना सांकेतिक समर्थन जरूर दर्ज कराया।

दो दिन बाद बैंक पहुंचे उपभोक्ता लौटे मायूस
बैंकों के विलय के विरोध में कर्मचारियों के प्रदर्शन और हड़ताल की जानकारी अधिकतर उपभोक्ताओं को नहीं थी। रविवार को साप्ताहिक बंदी और सोमवार को उपचुनाव होने के कारण बैंक बंद थे। जब मंगलवार को लोग अपने बैंकिंग कार्य के लिए बैंकों में पहुंचे तो उसमें ताले लटकते पाए गए। जिसके कारण लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed