{"_id":"644d5aefe5dbe5153d081c27","slug":"business-will-remain-closed-on-nepal-border-on-3rd-and-4th-bahraich-news-c-13-1-208037-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल सीमा पर तीन व चार को बंद रहेगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल सीमा पर तीन व चार को बंद रहेगा कारोबार
Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपईडीहा (बहराइच)। नगरीय निकाय चुनाव चार मई को है। इसे सकुशल संपन्न करवाने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता व एसपी प्रशांत वर्मा की मौजूदगी में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाने पर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें तीन व चार मई को सीमा पर कारोबार बंद रखने की बात कही गई है। डीएम ने सभी व्यापारियों से दो दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने और मतदान प्रभावित करने के लिए प्रलोभन देने वाले लोगों की सूचना देने की अपील की।
डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि सभी व्यापारी व नागरिक शांतिपूर्ण मतदान में प्रशासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि मतदान को प्रभावित करने के लिए अगर कोई भी प्रत्याशी धन या बल का प्रयोग करता है या अन्य प्रकार की सामग्री बांटता है, तो तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें।
उन्होंने कहा कि दोहरी नागरिकता रखने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने रुपईडीहा थाना प्रभारी श्रीधर पाठक को दोहरी नागरिकता रखने वाले लोगों को सूचीबद्ध करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम नानपारा अजीत परेश, सीओ राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला ने उठाया था दोहरी नागरिकता का मुद्दा
निकाय चुनाव के दौरान नेपाल सीमा से सटे इलाकों में दोहरी नागरिकता के मतदाताओं के चुनाव प्रभावित करने का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इस बारे में 27 अप्रैल को माई सिटी में खबर का प्रकाशन हुआ था। इसके बाद डीएम व एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए रणनीत तैयार की है। डीएम ने पुलिस व एसएसबी जवानों को निर्देश दिया है कि यदि ऐसे लोग मिले तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।