{"_id":"5dd6bdaa8ebc3e54fb5d2675","slug":"bus-overturned-in-ravine-one-passenger-killed-56-injured-bahraich-news-lko4935000126","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में पलटी बस, एक यात्री की मौत, 56 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में पलटी बस, एक यात्री की मौत, 56 घायल
विज्ञापन
बहराइच में नानपारा के लक्ष्मणपुर मटेही गांव के पास पलटी बस।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। पीलीभीत से यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस गुरुवार को सुबह नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क से बस पलटते हुए खड्ड में चली गई। हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 56 यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया। इनमें 23 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। जहां तीन यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीलीभीत जिले से निजी बस लगभग 60 यात्रियों को लेकर नेपालगंज के लिए रवाना हुई। बस लखीमपुर से होते हुए बहराइच जिले में पहुंची। यहां से बस रुपईडीहा होते हुए नेपालगंज जाती है। नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर नानपारा कोतवाली क्षेत्र में लक्ष्मणपुर मटेही गांव के पास बस गुरुवार को सुबह छह बजे पहुंची।
विज्ञापन
इसी दौरान चालक ने संतुलन खो दिया। इससे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस के साथ कोतवाली नानपारा व मोतीपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस व प्राइवेट वाहनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया।
हादसे में मौके पर बस में सवार पीलीभीत जिले के जहानाबाद गांव निवासी वीरपाल (40) पुत्र कालीचरण की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 56 यात्रियों का चिकित्सकों ने इलाज किया। इनमें 23 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रवींद्र कुमार ने बताया कि बस में 56 यात्री सवार थे। इनमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 23 यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शेष यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
यह यात्री हुए घायल
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि बस में सवार यात्री पीलीभीत के जहानाबाद निवासी शकुंतला देवी, धर्मेंद्र, रघुवीर, तुलसी देवी, भगवान दास, विमला देवी, तस्लीम, बसंती देवी, सावित्री, सुमन, चंद्रपाल, सुनील कुमार, सूरज, दिव्या, तुलसी, कमलेश, रामबेटी, विकास, आरती, राधा देवी, राजवीर, कपिल, सुभाष समेत 56 यात्री घायल हुए हैं।