फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bullies fired in enmity, teenager injured

रंजिश में दबंगों ने की फायरिंग, किशोर घायल

Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bullies fired in enmity, teenager injured
कैसरगंज (बहराइच)। थाना कैसरगंज अंतर्गत ग्राम ऐनी में पुरानी रंजिश में कुछ दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाने से एक 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दबंग मौके से फरार हो गए। परिवारीजनों नेे घायल किशोर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम ऐनी निवासी रसीउद्दीन उर्फ रसिया बुधवार की रात अपने घर में परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। रात लगभग दो बजे पुरानी रंजिश के तहत गांव के ही कुछ दबंगों ने उनके मकान के बाहर गेट के छज्जे पर खड़े होकर घर में फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से रसीउद्दीन का पुत्र दाउद (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए। इस पर दबंग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल किशोर को परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घायल किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया कि रसीउद्दीन की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed