{"_id":"63bc5b5e732ada44ba381fdb","slug":"bright-sunshine-gave-relief-after-ten-days-bahraich-news-lko6658703148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दस दिन बाद खिली चटक धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दस दिन बाद खिली चटक धूप ने दी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बीते दस दिनों से ठंड व गलन से बेहाल लोगों के लिये सोमवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। कोहरे व धुंध के आगोश में छिपे सूरज ने सोमवार को खूब चमक बिखेरी। करीब तीन घंटे तक खिली चटक धूप ने बच्चों से लेकर वृद्धों तक सभी को कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक राहत दी। धूप की तपिश पाने के लिए घरों के साथ ही कार्यालयों से भी लोग बाहर निकल आए।
सोमवार सुबह आसमान में हल्का कोहरा व धुंध थी। इस दौरान चल रही पछुवा हवा भी गलन का एहसास करा रही थी। लेकिन सूरज चढ़ने के साथ ही मौसम का बदलता मिजाज राहत देने लगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे के बाद आसमान साफ होने के साथ ही चटख धूप निकल आई। चटख धूप देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। दोपहर ढाई बजे तक खिली चटक धूप से मिली राहत के बाद शाम ढलते ही मौसम फिर सर्द होने लगा।
धूूप निकलने से खुश शहर निवासी नीरू ने बताया कि बीते दस दिनों से धूप न निकलने से कपड़े गंदे होने के साथ ही कई और जरूरी काम भी अटक गए थे। मौसम साफ रहने से अधिकांश काम सोमवार को फटाफट निबटाने से काफी राहत मिली। दिन भर बंद रही पछुआ हवाओं ने भी शाम ढलते ही फिर से चलना शुरू कर दिया। इससे लोग फिर से ठिठुरन व गलन से परेशान दिखे।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण ठंड का प्रकोप फिलहाल 15 जनवरी तक कायम बने रहने की संभावना है। बताया कि सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार को कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।