{"_id":"6a5d189e9852c9a89c039c43","slug":"boy-drowns-in-pond-while-fishing-dies-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-153459-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मछली पकड़ने गया बालक तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मछली पकड़ने गया बालक तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन
पयागपुर। क्षेत्र के कोल्हुआ तालाब में रविवार को मछली पकड़ने गए बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिजनों ने इससे इन्कार कर दिया।
पयागपुर थाना के लहड़ौरा गांव निवासी हरमान (12) रविवार दोपहर गांव के अन्य बच्चों के साथ कोल्हुआ स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास तालाब में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा। यह देख साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मशक्कत कर हरमान को बेसुध हालत में बाहर निकाला। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी पयागपुर ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार गांव पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।