{"_id":"6ac92feb668ff18fac081c0a","slug":"boy-drowns-after-entering-the-saryu-river-for-a-bath-while-playing-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-158300-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खेलते समय सरयू में नहाने उतरा बालक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खेलते समय सरयू में नहाने उतरा बालक डूबा
विज्ञापन
शौर्य बाजपेई।
बहराइच। नगर के झिंगहा घाट पर शुक्रवार शाम सरयू नदी में नहाते समय 12 वर्षीय बालक गहरे पानी में डूब गया। साथ मौजूद बच्चों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक बालक का पता नहीं चल सका।
बशीरगंज मोहल्ला निवासी शौर्य बाजपेयी कई दिनों से मोहल्ले के बच्चों के साथ झिंगहा घाट पर खेलने और नहाने जाता था। शुक्रवार को भी वह शाम करीब चार बजे बच्चों के साथ नदी किनारे पहुंचा। पहले सभी बच्चे किनारे पर खेलते रहे। इसके बाद कुछ बच्चे नदी में नहाने उतर गए। इसी दौरान शौर्य असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
सूचना पर नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्र और रामगांव थाना प्रभारी दिवाकर तिवारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया, लेकिनन देर शाम तक बालक का कोई सुराग नहीं मिला। एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बालक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।