फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP's division presidents election postpone

भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव टला

Tue, 22 Oct 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
BJP's division presidents election postpone
बहराइच में भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में मंगलवार को संगठन चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्षों का चुनाव टाले जाने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही 30 और 31 अक्तूबर को पुन: चुनाव कराए जाने और जिलाध्यक्ष का चुनाव बाद में कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह ने कहा कि जनपद में उपचुनाव होने के कारण मंगलवार और बुधवार को होने वाले चुनाव टाल दिए गए हैं। अब संगठन के मंडल अध्यक्ष का चुनाव 30 और 31 अक्तूबर को किया जाएगा। चुनाव के लिए स्थान नहीं बदले जाएंगे।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि दो बार के सक्रिय सदस्य मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन कर सकेंगे। अध्यक्ष युवा हों, इस पर अधिक जोर रहेगा। सह चुनाव अधिकारी सूर्य नारायन तिवारी ने बताया कि मंडल के चुनाव होने के बाद जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए अलग से बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, पुष्पा चौधरी, प्रभा सोनी, नन्हेंलाल लोधी, डिंपल जैन, सुनील श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, रेखा पांडेय, दीपक सत्या, श्रीनाथ शुक्ला, बृजेश पांडेय, राधेश्याम त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed