फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP Kisan Morcha president resigns in protest against fertilizer shortage

Bahraich News: खाद किल्लत के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष का इस्तीफा

Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 22 Aug 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha president resigns in protest against fertilizer shortage
नवाबगंज में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर बंद ताला व चस्पा हड़ताल की सूचना।    -
बहराइच। कैसरगंज की साधन सहकारी समिति बदरौली में सचिव के साथ हुई मारपीट और अभिलेख छीनने की घटना ने पूरे जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को चरमराकर रख दिया है। बृहस्पतिवार को सचिवों ने सामूहिक हड़ताल शुरू कर दी है। नतीजतन समितियों पर ताले लटक गए हैं और किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कैसरगंज बदरौली साधन सहकारी समिति पर हुई घटना में सचिव अयोध्या प्रसाद, शंकर सिंह और राज सिंह समेत सात लोग घायल हुए थे। घटना उस समय हुई, जब यूरिया के वितरण के दौरान किसान और सचिवों से कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन


देखते ही देखते विवाद बढ़ा और सचिव के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभिलेख छीनने तक की नौबत आ गई। घटना की सूचना पर पहुंचे उप जिलाधिकारी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक गिरफ्तारी न होने से सचिवों का आक्रोश बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को नवाबगंज सहकारी समिति समेत जिले की सभी सहकारी समितियों पर हड़ताल की सूचना चस्पा कर ताले जड़ दिए गए। नवाबगंज सहकारी समिति पर जब किसान यूरिया लेने पहुंचे, तो वहां ताला लटकता देख मायूस होकर लौटना पड़ा।

सचिव संगठन का कहना है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी और सचिवों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाएगी, तब तक खाद वितरण कार्य शुरू नहीं होगा।



सचिवों की चेतावनी, विकास भवन में करेंगे प्रदर्शन

सचिव संगठन ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस की मौजूदगी में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सचिवों ने आशंका जताई कि ऐसी घटनाओं से उनकी जान-माल को खतरा बना हुआ है। संगठन की आपात बैठक में तय किया गया है कि सभी सचिव विकास भवन पहुंचकर विभागीय अधिकारियों से वार्ता करेंगे। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, पूरे जनपद की समितियों पर खाद वितरण बंद रहेगा।



किसानों की चिंता बढ़ी

हड़ताल से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है। खरीफ सीजन में धान के लिए यूरिया की मांग बढ़ी हुई है, लेकिन समितियों पर ताले लटक जाने से किसानों को बाजारों और प्राइवेट दुकानों पर महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है। किसान संगठन ने भी प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति सामान्य करने की मांग की है।


सिर्फ 64 समितियों पर ही होता था खाद का वितरण

जिले में 118 साधन सहकारी समितियां स्थापित है, लेकिन सिर्फ 64 समितियों पर ही सचिव की तैनाती है। शेष साधन सहकारी समितियों पर ताला लटकता रहता था, अब स्थिति और गंभीर हो गई है। सचिवों की कमी और सुरक्षा संकट से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सचिव संगठन की यह भी मांग है कि उनकी समस्याओं का निस्तारण करने के बाद जब वितरण शुरू हो, तब वितरण के दौरान पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


किसानों की स्थिति नहीं सुधरी : जितेंद्र प्रताप
बहराइच। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कहा, किसानों की जो स्थिति वर्ष 2010-11 व 2011-12 में थी, वही आज भी है। आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरियां, किसानों की आय दोगुनी करने, महिला सुरक्षा व सम्मान, दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान का वादा किया था, लेकिन 11 वर्ष बाद भी वादे अधूरे हैं। किसान आज भी खाद व यूरिया के लिए भटक रहा है। इसके बाद भी कृषि मंत्री जो इस जिले के प्रभारी हैं। उन्हें सब ठीक लग रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर प्रवर्तन निदेशालय, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed