फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   BJP candidate from Sudha Bahraich and Om Prakash Nanpara

Bahraich News: सुधा बहराइच तो ओम प्रकाश नानपारा से भाजपा प्रत्याशी

Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 16 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate from Sudha Bahraich and Om Prakash Nanpara
बहराइच। नामांकन की शुरुआत के बाद से प्रत्याशियों के नामों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों में जारी उठापटक पर रविवार को काफी हद तक विराम लग गया। भाजपा ने दोनों नगर पालिका व छह नगर निकायों के लिए प्रत्याशियों के नामों से पर्दा हटा दिया है। सपा व कांग्रेस ने भी एक-एक निकाय से प्रत्याशी घोषित कर दिए। बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके जरिए तीन प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


भाजपा में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ ही कई चेहरों पर खुशी तो कई पर मायूसी दिखी। नगर निकाय चुनाव को लेकर बीते 11 अप्रैल से नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन जारी है, लेकिन नामांकन के पांच दिन बीतने के बाद भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न होने से संभावित प्रत्याशियों में ऊहापोह की स्थिति थी। सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में देखने को मिल रहा था। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में बहराइच नगर पालिका से भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल की पत्नी सुधा देवी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। नानपारा नगर पालिका से ओम प्रकाश शर्मा पर विश्वास जताया गया है। नवसृजित रुपईडीहा नगर पंचायत की अनारक्षित सीट पर डॉ. उमाशंकर वैश्य, मिहींपुरवा नगर पंचायत की पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट पर जितेन्द्र मदेशिया, पयागपुर की अनारक्षित सीट से सीमा सिंह, कैसरगंज की अनारक्षित सीट पर कुंवर विजय पुष्पम सिंह, रिसिया से अनुसूचित जाति महिला सीट पर गायत्री देवी और जरवल नगर पंचायत की पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित सीट पर कोमल लता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को समाजवादी पार्टी ने पयागपुर नगर पंचायत से बालेन्द्र उर्फ विपिन श्रीवास्तव को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। रविवार को कांग्रेस ने भी बहराइच नगर पालिका के लिए नंदिनी त्रिवेदी को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया।




बसपा ने जारी की तीन प्रत्याशियों की दूसरी सूची
नगर निकाय चुनाव को लेकर रविवार को बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की। बसपा जिलाध्यक्ष अजय गौतम ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व की ओर से नगर पालिका परिषद नानपारा के लिए मोहम्मद इलियास, नगर पंचायत रिसिया के लिए श्यामा देवी व नगर पंचायत कैसरगंज के लिए फिरोज हसन को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed