{"_id":"5ff740018ebc3e340557c26f","slug":"bird-flu-special-monitoring-instructions-on-forest-area-reservoirs-bahraich-news-lko5586835165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : वन क्षेत्र के जलाशयों पर विशेष निगरानी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : वन क्षेत्र के जलाशयों पर विशेष निगरानी के निर्देश
विज्ञापन
बहराइच। बर्ड फ्लू के खतरे से निपटने के लिए जनपद स्तरीय टास्क फोर्स के अधीन गठित कोर ग्रुप की बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम शंभु कुमार ने की। बैठक में बताया गया कि सर्विलांस के दौरान एकत्र किए गए 178 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि माइक्रो स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर लें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।
डीएम शंभु कुमार ने डीएफओ बहराइच व कतर्नियाघाट से अपेक्षा की है कि कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार व वन क्षेत्रों के जलाशयों के आसपास विशेष निगरानी रखने के निर्देश जारी करें। ताकि पक्षियों के मरने आदि की सूचना समय से मिल सके। वन विभाग के अधिकारियों को ये भी निर्देश दिया कि प्रवासी पक्षियों के आवागमन के रास्तों पर स्थित जलाशयों की विशेष निगरानी की जाए। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नहरों व जलाशयों के आसपास भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्रायलर व मीट की दुकानों पर बायो सिक्योरिटी मेजर्स का पालन सुनिश्चित कराया जाए। नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण करते रहें। इसी संदर्भ में डीएम ने स्वास्थ्य, पंचायतराज विभाग, नगर निकाय व नहर विभाग से संबंधित अधिकारियों से भी अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने स्तर पर सतर्क रहते हुए चौकसी बरतें। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। सीवीओ ने बताया कि जनपद व तहसील स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन कर दिया गया है। जिला मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय सदर में कंट्रोल स्थापित कर दिया गया है। जिसका मोबाइल नंबर 7007343910 व 9415527413 है।