फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bike rally taken out against privatization

Bahraich News: निजीकरण के विरोध में निकाली बाइक रैली

Fri, 02 May 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rally taken out against privatization
बहराइच में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी।   -संवाद
बहराइच। निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को बिजली कर्मचारियों ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली। सभी ने अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर सभा करके निजीकरण का विरोध करने का फैसला लिया।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर ऊर्जा क्षेत्र के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार से आंदोलन शुरू किया गया है। पहले चरण में बिजली कर्मी मालगोदाम रोड पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए बाइक रैली निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अस्पताल चौराहा स्थित अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर आकर खत्म हुई। यहां सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए ऊर्जा क्षेत्र का निजीकरण करने का फैसला लिया है। जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नही करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजीकरण से पूर्व विभाग द्वारा काफी संख्या में संविदा कर्मियों को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार को हस्तक्षेप कर आदेश को वापस कराना चाहिए। पदाधिकारियों ने कहा कि निजीकरण के विरोध में गत पांच माह से संगठन द्वारा बिजली महापंचायत, विरोध सभा और लखनऊ में रैली कर सरकार का ध्यान आकर्षण करा चुके हैं।अब बृहस्पतिवार से आंदोलन शुरू कर दिया गया है।


पदाधिकारियों ने कहा कि दो मई से विभाग के संगठनों द्वारा लखनऊ के शक्तिभवन पर क्रमिक अनशन पर बैंठेंगे। उसके बाद आंदोलन की अगली रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुशील गोस्वामी, समिति के जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुरेश मौया, इंजीनियर गजेंद्र मौर्या, इंजीनियर मुकेश पटेल, इंजीनियर प्रशांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नफीस अहमद, जयनंदन मिश्रा, जनार्दन प्रसाद, अरविंद यादव व जितेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed