फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Big mistake in border security, Chinese woman was going from Indian territory to Nepal

Bahraich News: सीमा की सुरक्षा में बड़ी चूक, भारतीय क्षेत्र से नेपाल जा रही थी चीनी महिला

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Big mistake in border security, Chinese woman was going from Indian territory to Nepal
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। एक चीनी महिला को शनिवार को जांच के दौरान पकड़ा गया था। वह भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश कर रही थी, इसी दौरान एसएसबी टीम ने उसे पकड़ लिया। हालांकि शनिवार को महिला के नेपाल से भारत में आने के प्रयास की बात कही जा रही थी। लेकिन रुपईडीहा थाने में दर्ज एफआईआर में सारी बातें साफ हो गईं। वहीं महिला भारतीय क्षेत्र में कब, कैसे और कहां से आई, इसको लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


चीन के लिए महत्वाकांक्षी माने जाने वाले नेपाल राष्ट्र से सटी भारतीय सीमा की सुरक्षा को लेकर बाॅर्डर पर सशस्त्र सीमा बल की तैनाती है। वहीं बार्डर के पास ही रुपईडीहा थाना भी है। यही नहीं कई इंटेलिजेंस एजेंसियां भी बाॅर्डर पर सक्रिय हैं और उनके अधिकारी बार्डर की सुरक्षा को लेकर पैनी नजर रखते हैं। बावजूद इसके एक चीनी महिला बिना वीजा के भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गई और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

महिला के वापस लौटते समय जांच के समय एसएसबी जवानों को पता चला, जिसके बाद हरकत में आई सुरक्षा एजेंसियों ने उससे सवाल-जवाब किए। महिला के पास मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान चीन के सेमडांग निवासी ली जिन मेयी के रूप में हुई है। एसएसबी की तहरीर पर शनिवार को ही रुपईडीहा थाने में चीनी महिला के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम की धारा 14 अ के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। रुपईडीहा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी भाषा के जानकारों को बुलाकर महिला से पूछताछ की है। पूछताछ में क्या पता चला इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि चीनी महिला को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भारत के विभिन्न शहरों में घूमने की चर्चा
भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ी गई चीनी महिला भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश का प्रयास कर रही थी, जिसकी जानकारी होने के बाद से स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोगों में चर्चा है कि भारतीय क्षेत्र में महिला कब से घूम रही है, इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में आशंका है कि महिला बिना वीजा के सीमा से सटे कई जिलों में घूम चुकी हो, जो सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।


कई एजेंसियों ने की पूछताछ
महिला को एसएसबी ने पकड़ा है और महिला से पूछताछ कई एजेंसियों ने की है। पासपोर्ट एक्ट के तहत महिला के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
- प्रशांत वर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed