फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bhakiyu workers submitted memorandum on monthly panchayat tax

Bahraich News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने मासिक पंचायत कर सौंपा ज्ञापन

Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers submitted memorandum on monthly panchayat tax
जमुनहा(श्रावस्ती)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जमुनहा तहसील परिसर में मासिक पंचायत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

तहसीलदार जमुनहा अहमद फरीद खान को सौंपे ज्ञापन में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों को अनुदान पर फसलों की बीज उपलब्ध कराने, उन्नत प्रजाति की फसलों का उत्पादन बढ़ोतरी के लिए गोदाम पर उपलब्ध कराने, पशुओं को गलघोटू बीमारी का टीका लगवाने की मांग किया है। साथ ही हरिहरपुर से गुरुदत्त पुरवा जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क का तालाब के पास मरम्मत कराने, पटना में गौशाला का निर्माण कराने, बाढ़ में हुए नुकसान का किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने, सरकारी पशु चिकित्सालय मल्हीपुर में अस्थाई चिकित्सक को नियमित अस्पताल आने के लिए निर्देशित करने, राप्ती नदी पर पश्चिम तरफ ठोकर बनवाने की मांग किया है। ताकि राप्ती बैराज से लेकर सलारू पुरवा, हसनापुर, बरंगा, वीरपुर, लौकीहा, शिकारी चौड़ा, जोगिया, पिपराहवा, दुर्गा पुरवा, लक्ष्मणपुर, समरानिया आदि गांव राप्ती नदी के पानी के कटान से बच सके। साथ ही तटबंध की मधवापुर तक लंबाई बढ़ाने व दोनों तरफ पत्थर लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष अमेरिका प्रसाद, बांकेलाल, जमुना प्रसाद, बाबादीन, स्वामी दयाल पटेल, सिपाही लाल सहित काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed