{"_id":"64120d1e3c59fdc1710b4756","slug":"bhakiyu-lok-shakti-protested-and-handed-over-the-memorandum-bahraich-news-c-13-1-129669-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: भाकियू (लोकशक्ति) ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: भाकियू (लोकशक्ति) ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय किसान यूनियन लोकशकित के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शमीम अहमद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम भिनगा को सौंपा।
उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद कुमार को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा है कि गरीबों, मजदूरों व व्यापारियों का पैसा सहारा इंडिया में जमा है, जिसे दिलाया जाए। बरगदहा, कलकलवा, जमुनहा भवानियापुर, फतेहपुर बनगई में आवारा पशु घुम रहे हैं। इन्हें गौवाला में रखाया जाए। बरगदहा गौशाला से जानवरों को छोड दिया गया है। उन्हें गौशाला में जांच करा कर वापस लाया जाए। तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए। जिले में अधिकांश वृद्ध व विधवा सहित किसानों को पेंशन नही मिल रहा है। जिन्हें दिलाया जाए। जमुनहा बहराईच मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन कराया जाए। जमुनहा ब्लाक में अधिकांश आंगनबाड़ी कंेद्र बंद रहते है। इसकी जांच कराई जाए। साथ ही यहां पात्रों को पुष्टाहार वितरित कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में विक्रमाजीत वर्मा, इदरीश खां, दिनेश कुमार वर्मा, हनीफ खां, राम नरेश दास, भुजऊ खां, मीना कुमारी यादव, गीता देवी मौर्या सहित काफी संख्या में भाकियू लोकशक्ति कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद