फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Betting market decorated as soon as IPL started

आईपीएल शुरू होते ही सज गया सट्टा बाजार

Sun, 27 Mar 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Betting market decorated as soon as IPL started
बहराइच। आईपीएल मैच शुरू होते ही जिले के कई स्थानों पर सट्टे का कारोबार शुरू हो गया है। बड़े पैमाने पर सट्टे खिलाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस इन बातों से पूरी तरह अनजान बनी हुई है। शायद अभी पुलिस को कोई घटना का इंतजार है। पिछले साल सट्टे के कारण सटोरियों की प्रताड़ना से एक युवक ने अपनी जान गंवा दी थी। सटोरिये जीत-हार के अलावा सर्किल पर भी सट्टा खिलाने का काम कर रहे हैं। बताया जाता है कि जिले में एक मैच में करोड़ों का वारा न्यारा हो जा रहा है। पुलिस मामले में जांच कराकर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

26 मार्च से आईपीएल का मैच शुरू हो गया है। मैच शुरू होते ही सट्टे का कारोबार भी तेजी से फैल गया। चर्चा है कि शहर की गलियों से लेकर मुख्य चौराहों की दुकानों पर सट्टे लगाने व खेलने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है। जीत हार के अलावा सर्किल का भी सट्टा खेला जा रहा है। बताया जाता है कि छह ओवर का एक सर्किल माना जाता है। जिसमें कितने रन व कितने विकेट गिरेंगे। उस पर भी सट्टा लगता है। मैच शुरू होने के पहले से ही सट्टा का भाव बढ़ने व गिरने लगता है। चर्चा है कि सट्टा खेलने वाले लोग अपने मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड किए हैं। जो हर गेंद पर मैच में लगने वाले सट्टे के रेट को बताता रहता है। बताया यह भी जाता है कि विकेट गिरने पर भाव कम हो जाता है और चौका-छक्का पड़ते ही भाव बढ़ जाता है। चर्चा तो यहां तक है कि शहर में जो लोग सट्टा खिलाने का काम कर रहे हैं। उनसे पुलिस अनजान नहीं है, लेकिन कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रताड़ना से जा चुकी है युवक की जान
बताया जाता है कि पिछली साल शहर के अग्रसेन चौराहा निवासी सतीश सट्टे में काफी पैसा हार गया था। सट्टेबाजों ने पैसे की मांग की तो प्रताड़ना से तंग आकर वह अपनी जान दे दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने एक को जेल भेजकर अपनी पीठ थपथपाई। उसके बाद फिर शांत होकर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टर एक्ट में की जाएगी कार्रवाई
आईपीएल मैच में सट्टा खेलने की जानकारी नहीं है न ही कोई शिकायत अभी मिली है। बावजूद इसके अगर कोई मैच पर सट्टा खिला रहा है तो उसके ऊपर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए टीमों का गठन भी किया जाएगा। जो ऐसे लोगों को चिंह्ति कर कार्रवाई करें। -कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed