फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ban on killing, catching and selling breeding fish

Bahraich News: प्रजननशील मछलियों को मारने, पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 02 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ban on killing, catching and selling breeding fish
बहराइच। जिला प्रशासन ने एक जून से तीन माह के लिए प्रजननशील मछलियों को मारने, पकड़ने व बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम मोनिका रानी ने एक जून से 31 अगस्त तक प्रजननशील मछलियों को मारने, पकड़ने व उसकी बिक्री करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित मछली को छोड़कर अन्य मछली को बेचने का कार्य वही करेगा, जिसके पास मत्स्य विभाग द्वारा जारी किया गया लाइसेंस होगा। इसके अलावा 15 जुलाई से 30 सितंबर तक जीरा व अंगुलिका दो से दस इंच आकार की मछलियों के शिकार व बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था वर्षा ऋतु में भारतीय मेजर कार्प, सिल्वर व कामन कार्प के प्रजनन काल को देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम का आदेश जिले की सभी जलाशय व नदियों पर लागू रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर मौके पर मछलियों को जब्त कर संबंधित के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed