{"_id":"644ab38ea5be1a3c9f0b9876","slug":"bahraich-tops-in-making-golden-card-bahraich-news-c-13-1-204288-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: गोल्डन कार्ड बनाने में बहराइच प्रदेश में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: गोल्डन कार्ड बनाने में बहराइच प्रदेश में अव्वल
Thu, 27 Apr 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्रों के बेहतर इलाज के लिए गोल्डन कार्ड बनवाने में बहराइच पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। इसके तहत अब तक 66,245 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इस कार्ड के माध्यम से बीमार व्यक्तियों को पांच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त में कराने की सुविधा मिलती है। जिले में कुछ माह पहले तक गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति काफी सुस्त रफ्तार थी।
इसके बाद डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने वृहद स्तर पर पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाने की रणनीति को लागू कर इसकी निगरानी की। इसके परिणाम स्वरूप ही जिले ने गोल्डन कार्ड बनाने के निर्धारित लक्ष्य को पार करते हुए बहराइच को पूरे प्रदेश में पहला स्थान दिलाया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में 3,27,258 अंत्योदय कार्डधारकों के गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके तहत वर्ष 2011 की जनगणना सूची में दर्ज सभी पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवा कर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में संचालित किए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक 66245 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।