{"_id":"acaa6a69dc92599ad6771f974233612d","slug":"bahraich-gonda-line-will-soonly-turn-into-broadgage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच-गोंडा ब्रॉडगेज लाइन का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच-गोंडा ब्रॉडगेज लाइन का रास्ता साफ
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गोंडा-बहराइच रेल मार्ग को ब्रॉडगेज लाइन में तब्दील करने की कवायद तेज हो गई है। आमान परिवर्तन के लिए रेल महकमे ने दो अरब दस करोड़ रुपये बजट स्वीकृत कर दिया है।
कार्य को रफ्तार देने के लिए गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने लखनऊ मंडल के डीआरएम व अन्य रेल अधिकारियों के साथ बहराइच का दौरा किया।
जीएम ने अक्तूबर की जगह जनवरी तक छोटे-बड़े काम पूरे करते हुए ट्रेनें बंद कर मीटरगेज से ब्रॉडगेज लाइन बिछाए जाने की पुष्टि की।
पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा गोरखपुर से गोंडा होते हुए दोपहर 12:30 बजे के करीब बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंचे।
उनके साथ लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक सिंह भी थे। यहां जीएम ने रेलवे स्टेशन और बुकिंग आरक्षण काउंटर की जांच की। जीएम ने एक अन्य टिकट खिड़की खोले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने स्टेशन पर स्थित महिला प्रतीक्षा कक्ष, विश्रामालय का निरीक्षण किया। कैंटीन का निरीक्षण करने पर यहां रेटलिस्ट दूर टंगी मिली, जिस पर उसे दीवार पर पेंट कराने के निर्देश दिए। सफाई पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई।
निरीक्षण के बाद स्टेशन अधीक्षक कक्ष में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते पांच साल में रेल मंत्रालय ने बजट नहीं दिया, जिसके चलते गोंडा-बहराइच प्रखंड पर आमान परिवर्तन संबंधी कोई काम नहीं हो सका।
इस बार के बजट में दो अरब दस करोड़ रुपये मिले हैं, यह बजट पर्याप्त है। अब काम प्रभावित नहीं होगा। रेलवे महाप्रबंधक ने बताया कि पहले अक्तूबर तक ट्रेनें बंद करने की योजना थी लेकिन गोंडा से बहराइच के बीच बन रहे दो बड़े पुल, लिंकिंग, स्लीपर आदि का काम अभी अधूरा है।
इसका मुआयना करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि जनवरी से ट्रेनें बंद की जाएंगी। उन्होंने बताया कि जो तैयारी चल रही है, उसके मुताबिक दिसंबर 2016 तक गोंडा से बहराइच के मध्य बड़ी रेल लाइन को बिछाकर दिसंबर के अंत तक ट्रेनों का ट्रायल ले लिया जाए।
जमीन पर बैठे रेलयात्रियों को देख भड़के
रेलवे महाप्रबंधक आरपीएफ चौकी की तरफ निरीक्षण करने जा रहे थे। रास्ते में पेड़ के नीचे और जमीन पर रेलयात्री बैठकर ट्रेन का इंतजार करते मिले। इस देखकर जीएम भड़क उठे।
बेंच नहीं लगाने का कारण पूछा, जिस पर स्टेशन अधीक्षक ने 18 बेंच होने की पुष्टि की। जीएम ने तत्काल अपने पीआरओ को इसे नोट करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।
पयागपुर में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
पयागपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए बहराइच आते समय रेलवे महाप्रबंधक रुके थे। यहां व्यापार मंडल के अध्यक्ष एसजे मिश्रा की अगुवाई में व्यापारियों और दैनिक रेलयात्रियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग रखी गई कि स्टेशन पर तत्काल बुकिंग आरक्षण की सुविधा दी जाए।
रेल कर्मियों की कमी को दूर करते हुए स्टेशन पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। जीएम ने लोगों को मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।