{"_id":"6393779f3b69df553c7e47bf","slug":"bahraich-bahraich-news-lko661079962","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: छापे की अफवाह, गिरने लगे दुकानों के शटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: छापे की अफवाह, गिरने लगे दुकानों के शटर
विज्ञापन
बहराइच। जीएसटी टीम की लगातार छापामारी से व्यापारियों में हड़कंप है। शुक्रवार को कई ब्लॉकों में अफवाह फैली कि टीम छापा मारने वाली है तो दुकानों के शटर गिरने लगे। बाजारों में सन्नाटा छा गया। इस वजह से खरीदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विशेश्वरगंज में शुक्रवार को अफवाह फैली कि जीएसटी टीम किसी भी समय आ सकती है। इसके बाद मुख्य बाजार में धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। देखते ही देखते अधिकांश दुकानेें बंद हो गईं। कई व्यापारी बाइक पूर घूम-घूमकर जानकारी लेते दिखे। कुछ ही देर में पुरैना बाजार, पुरैना तिराहा व मन्नी टांड़ तिराहा पर भी दुकानें बंद हो गईं। एक व्यापारी ने बताया, सूचना मिली है कि पयागपुर में टीम ने छापा मारा है।
ऐसा ही नजारा भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा व नानपारा कस्बे में भी रहा। यहां भी छापामारी की अफवाह पर दुकानों के शटर गिर गए। नानपारा मेें इमामगंज व लड्डन फैशन गली की दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। बता दें कि जीएसटी गोंडा के मंडलीय अधिकारी डॉ. संतोष उपाध्याय के नेतृत्व में बीते चार दिनों से नानपारा में छापा मारा जा रहा है। हालांकि, शुक्रवार को कार्रवाई नहीं हुई। पयागपुर में भी बस स्टॉप, भूपगंज बाजार व कोट बाजार की ज्यादातर दुकानें बंद रही।
विज्ञापन
रिसिया। जीएसटी टीम ने शुक्रवार को रिसिया में हाजी ज्वैलर पर छापा मारा। दुकान में 16 लाख का माल पाया गया, लेकिन जीएसटी भुगतान सिर्फ 10 लाख के सामान पर मिला। दुकान स्वामी को छह लाख की जीएसटी तत्काल जमा करने का नोटिस देकर टीम चली गई। टीम में गोंडा के अधिकारी शामिल रहे।