फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: जरवल चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Wed, 07 Dec 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। जरवल चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। चर्चा है कि संरक्षित पशु के वध के मामले में कार्रवाई में शिथिलता बरतने से एसपी नाराज थे। बता दें कि जरवल चौकी क्षेत्र में दस दिन पूर्व एक युवक ने सड़क पर घूम रहे संरक्षित पशु को भाला मार दिया था। गंभीर रूप से घायल मवेशी का ग्रामीणों ने इलाज करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज आरएस यादव से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने पशु चिकित्सकों की टीम बुलाकर मवेशी के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया, लेकिन युवक पर कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में सोमवार को ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ता पुत्तीलाल यादव के साथ पहुंचकर एसपी प्रशांत वर्मा से शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed