फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

Bahraich News: अनाज वितरण न होने पर कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 27 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
bahraich
नानपारा (बहराइच)। नरायनपुरकला गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी कर खाद्यान्न वितरण न करने का आरोप जड़ा है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भ्ीा की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि अक्तूबर में ग्रामवासियों द्वारा अंगूठा लगवा लिया गया और अनाज वितरण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार द्वारा गेंहू न आने की बात कहकर वापस कर दिया गया। नवंबर बीतने वाला है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं मिला। पूछने पर कोटेदार द्वारा बताया जाता है कि मेरा कोटा सस्पेंड कर दिया गया है। इसलिए खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गल्ला मांगने पर कोटेदार का पति गाली देकर भगा देता है। इस मौके पर फरमान अली, आशाराम, हसरत अली, जावेद, छेदन, मिश्रीलाल, चंद्रभान समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed