{"_id":"635d6a5a4e0a1e4cb857d341","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6547474146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बढ़े मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। मौसम में परिवर्तन के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की संख्या लगभग डेढ़ गुना हो गई है। जलभराव के चलते मच्छर जनित बीमारियों के रोगियों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुखार से पीड़ित लगभग 300 मरीज इलाज करवाने पहुंचे। इसमें बच्चे, बड़े व बुजुर्ग शामिल रहे। वहीं, त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों की भी संख्या काफी देखने को मिल रही है।
पूर्व में जहां ओपीडी में 1000 से 1200 मरीज इलाज करवाने आते थे, वहीं अब मरीजों की संख्या बढ़कर 1500 से 2000 हो गई है। इलाज करवाने आए मरीज विशाल कुमार, राजेन्द्र, सुंदरलाल और अरविंद कुमार ने बताया कि बुखार व शरीर दर्द की परेशानी है। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सबसे ज्यादा बीमारियां मच्छरों के कारण फैल रही हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा भी सजग हो गया है। सीएमओ एसके सिंह ने अस्पताल का नियमित निरीक्षण शुरू कर दिया है। वह प्रतिदिन 10 मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ले रहे हैं और शिकायत पर तत्काल निदान भी करवा रहे हैं।