{"_id":"635d69cbff0fbf2a4e210f53","slug":"bahraich-bahraich-news-lko654747256","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: 15 नवंबर की समय सीमा बस कुछ ही दिन दूर, साहब को पता ही नहीं... कितनी सड़कें करनी हैं दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: 15 नवंबर की समय सीमा बस कुछ ही दिन दूर, साहब को पता ही नहीं... कितनी सड़कें करनी हैं दुरुस्त
Sun, 30 Oct 2022 04:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी,बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी,बहराइच
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 04:36 PM IST
सार
बहराइच में खराब सड़कों के कारण लोगों को हर रोज मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई सड़कें तो ऐसी हैं कि लोग बड़े वाहन लेकर गुजरने से बचते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहगीरों को बेहतर सफर के लिए अच्छी सड़कें मिलें और हादसों पर लगाम लगे... इसी मकसद से मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। अब तक काफी काम हो जाना चाहिए था, लेकिन जिले के जिम्मेदार अब भी सुस्ती व लापरवाही की गिरफ्त में हैं। समय सीमा बस कुछ ही दिन दूर है, लेकिन सड़कों में गड्ढे कायम हैं।
विज्ञापन
विडंबना देखिए, अफसरों को अब तक यह ही नहीं पता कि कितनी सड़कें दुरुस्त करनी हैं। यह तो कहा जा रहा है कि काम चल रहा है, लेकिन कहां इसका जवाब नहीं मिल रहा। ऐसे में लोग हिचकोले खाते हुए सफर को मजबूर हैं। आए दिन राहगीर गिरकर जख्मी भी हो रहे हैं। सभी दावे हवा-हवाई साबित हो रहे है। सड़कों में दिखने वाले गढ्ढे राहगीरों को चोटिल कर रहे है।
विज्ञापन
...तो शासन से मिले हैं पांच करोड़
नाम न छापने की शर्त पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि गड्ढा मुक्ति अभियान के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये मिले हैं। ऐसे में साफ है कि जिले के अफसरों की लापरवाही के चलते ही सड़कों को सही कराने का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। जो पैसा मिला है उसे भी विभागीय अधिकारी व ठेकेदार मिलीभगत कर हजम करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
बड़े वाहन लेकर गुजरने से बचते हैं चालक
शहर का काजीपुरा मोहल्ले की सड़क लंबे समय से खराब है। लोग आए दिन इसकी मरम्मत के लिए अधिकारियों से गुहार लगाते रहते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया तो यहां के लोगों में उम्मीद जगी। हालांकि, अब तक सड़क की हालत दुरुस्त नहीं की गई है। बड़े वाहन लेकर गुजरने से चालक परहेज करते है। कई बार इस सड़क पर ई-रिक्शा पलट चुका है जिससे राहगीर जख्मी हो चुके हैं।
बारिश होते ही हर तरफ नजर आता है कीचड़
नवाबगंज क्षेत्र के चौक घंटाघर से निम्निहारा जाने वाले मार्ग की हालत काफी बुरी है। यह कई जगह से टूट चुका है। सड़क में कई जगह गड्ढे हैं। वाहन चालकों को तो छोड़िए, पैदल राहगीरों का भी इस सड़क से गुजरना काफी मुश्किल है। कई बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरे हैं। थोड़ी सी बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है। ऐसे में हर तरफ सिर्फ कीचड़ नजर आता है। लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई।
हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं लोग
कैसरगंज के कुंडासर से वजीरगंज जाने वाला मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कई बार राहगीर गिरकर जख्मी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बड़े वाहन से गुजरने पर लोग हिचकोले खाने को मजबूर होते हैं।
जिले में कितनी सड़कें गड्ढा मुक्त की जानी हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। शासन के अफसरों से बात कर लीजिए। जानकारी देने के लिए हम लोगों को मना किया गया है। - अमर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम संबंधित विभाग कर रहा है। विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। - डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम