{"_id":"633c7f47d861aa000a2520b0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6514876118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी यार्ड में काम के चलते अब 15 तक बंद रहेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी यार्ड में काम के चलते अब 15 तक बंद रहेगी इंटरसिटी
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच से वाराणसी के लिए संचालित इंटरसिटी ट्रेन अब 15 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। पहले इसे तीन अक्तूबर तक निरस्त किया गया था। वाराणसी में यार्ड में नॉन इंटरलॉक का काम चलने के कारण ट्रेन का संचालन बंद किया गया है। त्योहार के दिनों में ट्रेन बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
इंटरसिटी का संचालन 22 अगस्त से शुरू हुआ था। इसके लिए जिले के लोग काफी लंबे समय से मांग कर रहे थे। हालांकि, ट्रेन शुरू होने के एक महीने बाद ही इसका संचालन बंद कर दिया गया। वाराणसी यार्ड में काम शुरू होने की वजह से 23 सितंबर से इसे बंद कर दिया गया था।
तब अधिकारियों ने बताया था कि चार अक्तूबर से ट्रेन का संचालन शुरू होगा, लेकिन वाराणसी डिवीजन में एनआई (नान इंटरलॉक) का कार्य पूरा न होने के कारण अभी संचालन शुरू नहीं किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक अनिल चौधरी ने बताया कि वाराणसी डिवीजन में कार्य चलने के कारण अब 15 अक्तूबर तक ट्रेन निरस्त रहेगी। 16 अक्तूबर से दोबारा पुराने समय पर ही ट्रेन का संचालन शुरू होने की संभावना है।