फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

दो और हथिनी संभालेंगी कॉम्बिंग की कमान

Mon, 03 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। कतर्निया वन्य जीव विहार में कॉम्बिंग के लिए इस समय दो हथिनी जयमाला व चंपाकली हैं। कई बार ऐसा होता है कि जानवरों के हमले बढ़ जाते हैं। ऐसे में दो हथिनी से काम नहीं चल पाता है। इसी जरूरत को पूरा करने के लिए दो और हथिनी मंगाई जाएंगी। कॉम्बिंग के साथ ही पर्यटक इनकी सवारी का भी आनंद लेंगे।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में इस समय करीब सवा सौ हाथी है। जंगल का काफी इलाका नेपाल से सटा हुआ है। ऐसे में नेपाली हाथी भी जंगल में आ जाते है। बताया जाता है कि नेपाली हाथी हिंसक होते हैं। ये जानवरों के साथ ही इंसानों पर भी हमला कर देते हैं। इसके अलावा बाघ और तेंदुओं के हमले भी होते रहते हैं। ऐसे स्थितियों में कॉम्बिंग की आवश्यकता पड़ती है। फिलहाल कॉम्बिंग के लिए यहां चंपाकली व जयमाला हैं। इन दोनों का काम हिंसक जानवरों के साथ ही नेपाली हाथियों को भी काबू करना हैं। वन विभाग ने लंबी ट्रेनिंग के बाद इन्हें कॉम्बिंग में लगाया है। अफसरों के मुताबिक, अब इन दो हथिनियों से काम नहीं चल पा रहा है। इसी वजह से दो और हथिनी लाई जाएंगी। इन्हें कहां से लाया जाए, इस पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

बीते साल हाथियों के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। अभी कुछ दिन पहले ही डीएफओ आकाशदीप बधावन जंगल गए थे जहां कुछ हाथियों ने उन्हें भी दौड़ा लिया था। वह किसी तरह से अपने वाहन से बचकर निकले थे। बता दें कि कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में करीब 83 गांव बसे हैं। ऐसे में यहां पर हजारों की संख्या में लोग निवास भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कतर्नियाघाट में अभी चंपाकली व जयमाला हैं। दो और हथिनी मंगाने का निर्णय हुआ है। जल्द ही ये जंगल में पहुंचा दी जाएंगी।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed