{"_id":"633b208590cf891ef80e3433","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6513270169","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम-प्रसंग के चलते की थी पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम-प्रसंग के चलते की थी पत्नी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज (बहराइच)। जंगल में महिला की लाश बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में पता चला है कि महिला का अपने फुफेरे भाई से प्रेम-प्रसंग था। इसी वजह से पति व अन्य ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी थी। महिला के पति, देवर व सास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नवाबगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकसही निवासी अयाज खान ने अपनी पुत्री जैनब (20) की शादी मजरा जमादार निवासी शहाबुद्दीन खां से दो वर्ष पहले की थी। शनिवार को श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अवसान जंगल में जैनब का शव बोरे में बरामद हुआ था। इसके बाद अयाज ने जैनब के पति, देवर शमसुद्दीन व सास मुल्लाइन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। यह आरोप भी लगाया था कि उसे झाड़-फूंक के बहाने घर से बुलाकर मार दिया गया। इसके बाद शव बोरे में भरकर श्रावस्ती के जंगल में फेंक दिया गया। इसे बाद नवाबगंज पुलिस ने जांच शुरू की।
सोमवार को खुलासा कर दिया। नवाबगंज थाना प्रभारी राम समुझ प्रभाकर ने बताया कि आरोपी व उसके रिश्तेदारों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए तो हत्या का राज खुल गया। पता चला कि जैनब का प्रेम प्रसंग उसके फूफा के बेटे से चल रहा था। इसे लेकर पति से लड़ाई होती रहती थी। पूर्व में जैनब ने फांसी लगाने का प्रयास भी किया था। शहाबुद्दीन जैनब के परिवार से एक लाख रुपये की मांग भी कर रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।