फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

भजनों पर रातभर झूम रहे माता के भक्त

Sat, 01 Oct 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। जिले में दुर्गापूजा महोत्सव की धूम मची हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रहीं हैं। पूजा पंडालों में जागरण कार्यक्रमों का दौर जारी है। भक्त रातभर भजनों पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, शनिवार को मां के कात्यायनी स्वरूप की आराधना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के मोहल्ला चांदपुरा स्थित श्रीनव दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में भगवती जागरण हुआ। गायकों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। माता के अलौकिक श्रृंगार, पंच मेवे का प्रसाद, फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के दौरान माता के भक्त ज्ञानू ने माता जी के चरणों में शीश अर्पित करने की लीला की। इस दौरान पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंजने लगा। राकेशचंद्र श्रीवास्तव, सुनील केवट, सचिन श्रीवास्तव, रामकेश यादव, पंकज केवट आदि मौजूद रहे। विकास खंड तेजवापुर की ग्राम पंचायत ख्वाजगीतपुरी में स्थापित माता की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर झांकी सजाई गई। इस मौके पर जागरण का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के अध्यक्ष सर्वेश द्विवेदी, रामसमुझ दूबे आदि मौजूद रहे। नवाबगंज में मंगलीनाथ शिवमंदिर के परिसर में भगवती जागरण का नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जागरण में नीलेश व शानू की पार्टी ने माता के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर बलवंत सिंह, विजय कुमार सिंह, फौजदार वर्मा, संजय पाल आदि मौजूद रहे। हुजूरपुर में भी नवरात्र का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed