{"_id":"6337346331ee2044bd28d5d0","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6508807134","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम ने तोड़ा धनुष, माता सीता ने डाली वरमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम ने तोड़ा धनुष, माता सीता ने डाली वरमाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/पयागपुर। शहर के मोहल्ला बशीरगंज स्थित सरयू तट के किनारे शुक्रवार को श्रीराम लीला मंचन के दौरान अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन व धनुष भंग समेत विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। माता सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में जैसे ही जयमाला डाली तो पूरा रामलीला मैदान सियावर रामचंद्र जी की जय के जयकारों से गूंजने लगा।
शहर के बशीरगंज मोहल्ला स्थित श्रीराम लीला मैदान में श्रीराम लीला का मंचन चल रहा है। वृंदावन के कलाकारों ने शुक्रवार को अहिल्या उद्धार, नगर दर्शन, धनुष भंग, पुष्प वाटिका, रावण-बाणासुर संवाद व लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मंचन किया। सीता स्वयंवर के मंचन के दौरान जैस ही भगवान श्रीराम ने धनुष भंग किया और माता सीता ने उनके गले में जयमाल डाली तो पूरा रामलीला मैदान सियावर रामचंद्र की जय के जयकारों से गूंजने लगा।
कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष राहुल यादव, दाऊजी, जयजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सचिन श्रीवास्तव, कमल शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। पयागपुर में भी ग्रामसभा सतरही में बृहस्पतिवार रात रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व क्षेत्र के पूर्व जिपं सदस्य रामजी यादव ने मंचन का शुभारंभ किया। पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। इस दौरान रामचरित मानस की चौपाइयों पर स्थानीय कलाकारों ने लीला का मंचन किया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रामकिशुन, ग्राम प्रधान राजितराम, पूर्व प्रधान रामेंद्र यादव, रामदेव, विक्रम यादव, बलराम आदि मौजूद रहे।