{"_id":"632df399bca56615191a9247","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6497711113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफआई का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफआई का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जरवल से हुई एक संदिग्ध की धरपकड़ के बाद पुलिस जिले में पीएफआई का नेटवर्क खंगालने में जुटी है। इसके तहत ही संगठन से जुड़े लोगों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। इस संबंध में एसपी केशव चौधरी ने बस इतना बताकर चुप्पी साधे रखी कि पूरा मामला अतिसंवेदनशील व देश की सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस टीमों की जांच पड़ताल के बाद तैयार रिपोर्ट आला अफसरों को भेज दी जाएगी।
दूसरी तरफ बीते गुरुवार को जरवल कस्बे से एनआईए की टीम द्वारा हिरासत में लिए गए कमरुद्दीन बब्बू के परिजनों ने उसे निर्दोष बताते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप की गुहार भी लगाई। साथ ही एसपी को भी पत्र भेजकर बब्बू की कुशलक्षेम के बारे में पूछा है। एसपी केशव चौधरी से मिले बब्बू के परिजनों ने उसे निर्दोष बताते हुए पूछा कि वर्तमान में वह कहां और कैसा है।
इसका पता लगा कर मामले की पूरी जानकारी दी जाए। एनआईए द्वारा पकड़े गए बब्बू की पत्नी तबस्सुम ने मानवाधिकार व बहराइच पुलिस को भेजी तहरीर में अपने पति को पूरी तरह निर्दोष बताया है। कमरुद्दीन के भाई ने बताया कि परिवार के लोग जब भाई के बारे में जानकारी लेने के लिए जरवल रोड थाने पहुंचे तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने पूरे मामले से ही अनभिज्ञता जताते हुए चुप्पी साधे रखी। कहा कि यदि हमें न्याय न मिला तो न्यायालय की शरण में जाएंगे।