फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

एल्गिन ब्रिज पर सरयू ने पार किया खतरे का निशान

Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
bahraich
महसी/जरवलरोड (बहराइच)। नेपाल के पहाड़ों पर लगातार हो रही बरसात से जिले के बैराज पानी से लबालब हैं। इस वजह से बैराजों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है जिससे सरयू में जलस्तर भी बढ़ रहा है। बहराइच-लखनऊ मार्ग पर संजय सेतु के पास एल्गिन ब्रिज पर सरयू खतरे के निशान से छह सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के निवासी सहमे हैं। सरयू की कटान भी तेज हो गई है। तहसील कैसरगंज में सरयू की कटान की चपेट में आने से 14 मकान जलधारा में समाहित हो गए हैं।
विज्ञापन

बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बैराजों से पानी छोड़े जाने से सरयू नदी एल्गिन ब्रिज पर खतरे का निशान पार कर आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। लगातार पानी छोड़े जाने के कारण सरयू का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है जिससे तटवर्ती क्षेत्र में निचले स्थानों पर बसे छत्तरपुरवा, जोगलापुरवा, नगेशरपुरवा, तारापुरवा, गोलागंज आदि गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी फैल चुका है। अब बाढ़ का पानी इन गांवों में आबादी के बीच भी पहुंचने लगा है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से प्रहलादपुरवा, चुन्नीलालपुरवा, सिलौटा, भौंरी, नगेशरपुरवा आदि गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहमे हुए हैं। तहसील कैसरगंज अंतर्गत ग्यारह सौ रेती में राकेश कुमार, सोहनलाल, रामसमुझ, सुंदरलाल व शिवप्रसाद समेत आठ लोगों के मकान कटान की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, इसी क्षेत्र के छह गैर आवासीय मकान भी कटान की चपेट में आकर नदी की जलधारा में समाहित हो गए। रविवार की दोपहर दो बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.156 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां सरयू खतरे के निशान से आठ सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता बीबी पाल ने बताया कि शारदा बैराज से एक लाख, 53 हजार, 584 क्यूसेक, गिरिजापुरी बैराज से एक लाख, 55 हजार, 103 क्यूसेक व सरयू बैराज से 10 हजार, 805 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कैसरगंज के ग्यारह सौ रेती में आठ आवासीय व छह गैर आवासीय मकानों के कटने की जानकारी प्राप्त हुई है। राजस्व कर्मियों को निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- महेश कुमार कैथल, एसडीएम, कैसरगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed