{"_id":"62f0041a2376240e154f01bf","slug":"bahraich-bahraich-news-lko6431536107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज को लेकर दिखा गजब का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज को लेकर दिखा गजब का उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जनपद में कोविड वैक्सीन की निशुल्क बूस्टर डोज लोगों को देने के लिए रविवार को ट्रॉमा सेंटर समेत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेगा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। सभी में गजब का उत्साह दिखा।
नगर के मोहल्ला चांदपुरा स्थित ट्रामा सेंटर में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी तभी पूरी होगी जब हम सब महामारी से सुरक्षित रहेंगे। इसके लिए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी लोगों को कोविड से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवानी होगी। इस दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव प्रसाद चौधरी ने भी ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से भी वैक्सीन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर मो. राशिद, मो. खालिद, डॉ. प्रभात, डॉ. पीके वर्मा, डॉ. पीयूष साहू आदि उपस्थित रहे। उधर, बौंडी स्थित पीएचसी खैरा बाजार में भी शिविर का आयोजन किया गया।
यहां महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने निरीक्षण कर टीकाकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मिहींपुरवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बलहा विधायक सरोज सोनकर ने किया। शिविर में विधायक ने स्वयं बूस्टर डोज लगवाकर शुरुआत की। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमेश कुशवाहा, अधीक्षक डॉ. रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीहा व रिसिया में भी शिविर लगाकर लोगों का टीकाकरण किया गया।