फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

संयुक्त गन्ना आयुक्त ने किसानों की जानीं समस्याएं, बांटा तिरंगा

Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
bahraich
जरवलरोड (बहराइच)। सहकारी गन्ना विकास परिषद, जरवलरोड की ओर से शनिवार को ग्राम पंचायत झुकिया में खतौनी-सट्टा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका संयुक्त गन्ना आयुक्त व मंडल के नोडल अधिकारी विश्वेश कनौजिया ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रदर्शनी में मौजूद गन्ना किसानों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर किसानों को जानकारी दी और उन्हें तिरंगा झंडा वितरित किया।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास परिषद की ओर से आयोजित प्रदर्शनी में आईपीएल चीनी मिल की ओर से किसानों को गन्ना पर्ची, खतौनी अपडेशन व गन्ने की उपज बढ़ाने आदि की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में मौजूद अधिकारियों ने गन्ना किसानों को गन्ना बेचने के लिए मेसेज करने का तरीका बताया। साथ ही गन्ना किसानों की हर समस्या का निवारण करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त आयुक्त, गन्ना विश्वेश कनौजिया ने किसानों से बात की और उनकी समस्याएं जानीं। आईपीएल चीनी मिल के महाप्रबंधक ठाट सिंह राणा ने किसानों के सुझाव पर विचार करने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्य, गोंडा के गन्नाधिकारी ओपी सिंह, अब्दुल आजाद, दीपक वर्मा, श्रवण कुमार यादव, गौरी शंकर, परशुराम मुख्तार, छोटेलाल, राधेश्याम आदि मौजूद रहे। उधर, अमृत महोत्सव सप्ताह के तहत 11 से 17 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जरवलरोड में रैली निकाली गई। रैली में सभी को झंडा संहिता, झंडे के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान आदि की जानकारी दी गई। रैली में ओम प्रकाश अवस्थी, संजय राव, रघुनाथ श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, शरद कुमार पोरवाल, संजय यादव, राम लौटन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed