{"_id":"62eeb780d323280b2408fbc5","slug":"bahraich-bahraich-news-lko643021280","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने नाम दुरुस्त करा फरियादी को सौंपी खतौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने नाम दुरुस्त करा फरियादी को सौंपी खतौनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तहसील नानपारा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधिकारियों को पीड़ितों की समस्याएं जानते हुए शीघ्र निस्तारण की बात कही।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील के ग्राम सिरसिया निवासी विश्वनाथ द्वारा खतौनी में नाम दुरुस्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। इस पर डीएम ने मौके पर ही उसका नाम दुरुस्त कराते हुए खतौनी फरियादी को सौंप दी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण डीएम व एसपी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने दो बच्चों का अन्नप्राशन व पांच महिलाओं की गोदभराई कराते हुए 25 बुजुर्गों को आयुष किट भी वितरित की। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, महिला कल्याण, समाज कल्याण, आयुष, कृषि व राजस्व समेत अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव प्रसाद चौधरी ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।
बाल विकास एवं पुष्टाहार स्टॉल के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने पांच गर्भवती चांदनी, माधुरी, सुनीता, किरन व अन्नू की गोद भराई की। इसके साथ ही दो बच्चों जारा व अंकित का अन्नप्राशन भी कराया। इसी के साथ उन्होंने आयुष विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल के निरीक्षण के दौरान 25 बुजुर्गों को आयुष रक्षा किट भी वितरित की। संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम व एसपी ने 12 मृत खातेदारों के वारिसों को भी खतौनी का वितरण किया। इस अवसर पर एसपी केशव प्रसाद चौधरी, डीडीओ महेंद्र कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, तहसीलदार शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।